{"_id":"608d96178ebc3e8dbb6594c9","slug":"election-sp-cdo-dm-block-chitrakutt-news-knp6262985159","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मिलेंगे नए डीडीसी, प्रधान व बीडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मिलेंगे नए डीडीसी, प्रधान व बीडीसी
विज्ञापन
चित्रकूट। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज रविवार को मतगणना जिले के पांचों ब्लाक क्षेत्र में बनाये गये मतगणना स्थल पर होगी। जिसके लिए तैयारिया पूरी हो गई है। पूरी संभावना है कि जिले की पूरी मतगणना दो दिन में पूरी हो सकेगी। मऊ, मानिकपुर, पहाड़ी व रामगनर ब्लाक की मतगणना स्थल का डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने एसपी अंकित मित्तल, सीडीओ अमित आसेरी के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने चक्रानुक्रम से ही गांवों की मतगतणना करने फिर किसी अधिकारी के अधिकृत बयान के बाद ही जीत हार की घोषणा करने के निर्देश दिए हैं।
जिला पंचायत के 17 वार्ड के लिए 331 प्रत्याशी प्रधान पद के लिए कुल 3572 प्रत्याशी बीडीसी के लिए, 1721 प्रत्याशी व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1045 प्रत्याशियो के लिए मतगणना होगी। रविवार को चित्रकूट इंटर कालेज,पालेश्वर इंटर कालेज पहाड़ी, मऊ के पुरुषोत्तम इंटर कालेज, रामनगर के सीपी गौतम डिग्री कालेज, देउधा, मानिकपुर श्रीमती पकौआ देवी संस्कृत महाविद्यालय में मतगणना होगी। उन्होंने पांचों ब्लाक को मिलाकर 65 टेबल लगाई जाएगी। जिसमें ब्लाक मानिकपुर में 10, रामनगर में 10, मऊ ब्लाक में 14, ब्लाक पहाड़ी के लिए 14 व कर्वी ब्लाक के लिए 17 टेबल लगायी जाएगी।
-------
पंचायत चुनाव में पांचों विकास खंड के प्रत्याशी
विकास खंड प्रधान बीडीसी - ग्राम प. सदस्य
1- मऊ - 579- 280 - 280
2- रामनगर - 438 - 289 - 289
3- पहाड़ी - 936 - 380 - 380
4- कर्वी - 1004 - 390 - 390
5- मानिकपुर - 615 - 382 - 382
-----------------------------------
कुल योग- 3572 - 1721- -1045
--------