फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   election,MP,DM,winner honored,block

पूर्व केंद्रीय मंत्री की जेठानी बनी प्रधान

Tue, 04 May 2021 06:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
election,MP,DM,winner honored,block
मऊ(चित्रकूट)। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की जेठानी और एमएलसी आशीष पटेल की भाभी पुष्पलता सिंह ने खंडेहा क्षेत्र की लौरी ग्राम पंचायत से 700 मतों से रिकॉर्ड जीत दर्ज कराई है। अपनी जीत को जनता को समर्पित करते हुए उन्होंने मतदाताओं के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन

भाजपा से पूर्व जिला पंचायत सदस्य रही पुष्पलता सिंह अरुण कुमार सिंह की पत्नी हैं। पति ने बताया कि लौरी ग्राम सभा की जनता को चहुंमुखी विकास कर गरीबों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्राथमिकता रहेगी। पुष्पलता सिंह को कुल 939 मत मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व प्रधान को 239 मत मिले। पुष्पलता सिंह की जीत पर अपना दल के जिलाध्यक्ष रामसिया पटेल, बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह व अपना दल के कार्यकर्ता सौमित्र पटेल समेत विभिन्न संगठनों और क्षेत्रीय लोगों ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन

-------
गोसवा आयोग के सदस्य की पत्नी बनी प्रधान
चित्रकूट। गोसेवा आयोग के सदस्य कृष्ण कुमार उर्फ भोले सिंह की पत्नी ममता सिंह मऊ विकास खंड के पूरब पताई से ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिकेश सिंह की पत्नी आशा सिंह को हराया है। इसके अलावा मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र के गांव हनुआ की ग्राम प्रधान सीट पर सपा समर्थित सत्यनारायण यादव प्रधान पद पर जीते हैं। इससे पहले गांव में पूर्व सांसद के भतीजे प्रधान थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed