फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Election Commission's rules increased people's problems

Chitrakoot News: चुनाव आयोग के नियम ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Sun, 11 Jan 2026 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 11 Jan 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Election Commission's rules increased people's problems
12 सीकेटीपी-23- परिचय- जीजीआईसी मेे मतदाता सूची व इसमें संशोधन की जानकारी देतीं बीएलओ । संवाद
चित्रकूट। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए चुनाव आयोग के नए नियम ने लोगों की परेशानी में डाल दिया है। आयोग के फरमान पर रविवार को बूथों पर आयोजित विशेष दिवस में युवा अपना नाम जुड़वाने के लिए पहुंचे। निवास साक्ष्य के रूप आधार कार्ड दिया तो बीएलओ ने उसे वापस कर दिया। बोले, अब आधार कार्ड ही काफी नहीं है, इसके साथ ही दूसरा विकल्प भी दें, तभी वोटर लिस्ट में नाम शामिल हो पाएगा। नए लोगों के सामने यह समस्या चित्रकूट और मानिकपुर विधानसभा क्षेत्रों के दोनों बूथों पर रही। ऐसे में मायूस होकर घरों को लौट आए।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित जनपद की दोनों विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं आई,जिनके नाम मतदाता सूची में अभी तक दर्ज नहीं थे, या जिनके नाम में कोई त्रुटि थी, या जिनकी फोटो सही नहीं लगी थी। धनुष चौराहे के पास स्थित कंपोजिट विद्यालय में बने 6 बूथों पर जगदीश गंज निवासी कमलेश और नई बाजार के अमित पहुंचे। यहां पर उन्हें यह जानकारी दी कि केवल आधार कार्ड पर्याप्त नहीं है। बूथ संख्या 433 की बीएलओ पुष्पा सोनी और 436 के बीएलओ अशोक कुमार ने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम सूची में दर्ज कराने के लिए हाईस्कूल की मार्कशीट की फोटोकॉपी आवश्यक है। यदि यह उपलब्ध न हो, तो पिता के नाम पर जारी बिजली या पानी के बिल की फोटोकॉपी को निवास प्रमाण के तौर पर स्वीकार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जन्म प्रमाण पत्र भी एक मान्य विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन

---------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लिया व्यवस्था का जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित गर्ग ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और चित्रकूट इंटर कॉलेज में बनाए गए बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाताओं द्वारा भरे जा रहे फॉर्म 6 (नए नाम जोड़ने हेतु) और फॉर्म 8 (सुधार हेतु) की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य में सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी सहयोग लेने की अपील की।
----
जनपद में कुल वोटर
जनपद में कुल 6,37,956
पुरुष मतदाता 3,49,949
महिला मतदाता 2,87, 998
थर्ड जेंडर मतदाता 0 9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed