फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Eklavya Vidyalaya girl students' condition worsens, admitted to hospital

Chitrakoot News: एकलव्य विद्यालय की छात्राओं की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Mon, 09 Oct 2023 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Eklavya Vidyalaya girl students' condition worsens, admitted to hospital
खोही (चित्रकूट)। चित्रकूट मध्यप्रदेश क्षेत्र के रजौला के पास स्थित एकलव्य विद्यालय की तकरीबन 15 छात्राओं की हालत बिगड़ गई। इनको जानकीकुंड अस्पताल लाया गया। बताया गया कि खराब भोजन से छात्राएं बीमार पड़ी हैं। जानकारी होते ही स्कूल प्रबंधन व अभिभावकों में खलबली मच गई। स्कूल प्रबंधन का दावा है कि तीन छात्राएं बीमार हुईं थी। इनकी तबीयत पहले से ही खराब थी, जिनका अस्पताल में इलाज कराया गया है।
विज्ञापन

नयागांव चित्रकूट के रजौलाा गांव स्थित एकलव्य विद्यालय में शनिवार की देर शाम तकरीबन 15 छात्राओं की अचानक तबीयत खराब हो गई। कुछ छात्राओं ने बताया कि खाना खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई, उन्हें उल्टी दस्त हुए। जानकारी होते ही विद्यालय में मौजूद वार्डन व अन्य कर्मचारियों ने छात्राओं को जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात तक इलाज चला।
विज्ञापन

कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया कि कई दिनों से तबीयत खराब थी, लेकिन विद्यालय प्रबंधन को बताने के बाद भी इलाज नहीं कराया गया। रविवार की सुबह छात्राओं की तबीयत ठीक होने पर विद्यालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्डन विमल तिवारी ने बताया कि खाना खाने से किसी की तबीयत खराब नहीं हुई। खाना तो विद्यालय की 80 छात्राओं ने खाया था, लेकिन तबीयत सिर्फ तीन की खराब हुई। उन्होंने बताया कि नेहा, काजल और अनीता को बुखार और पेटदर्द की पहले से ही शिकायत थी। इसका प्राथमिक इलाज किया गया था, लेकिन शनिवार को ज्यादा तबीयत खराब की बात पर नजदीक के जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब सभी की तबीयत ठीक है। अन्य छात्राएं सहपाठी को देखने अस्पताल पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed