फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Eight trucks seized for illegal mining

Chitrakoot News: अवैध खनन में आठ ट्रक पकड़े, पांच लाख राजस्व वसूला

Wed, 24 Jun 2026 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Eight trucks seized for illegal mining
चित्रकूट। जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। खनिज विभाग ने आठ ट्रक पकड़े, जिनसे करीब पांच लाख रुपये का राजस्व वसूला गया। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देश पर खनिज अधिकारी रणवीर सिंह ने यह अभियान चलाया। पकड़े गए आठ ट्रकों में से छह बिना वैध प्रपत्रों के थे, जबकि दो ओवरलोड पाए गए। खनिज अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने खनिज परिवहन से जुड़ी किसी भी अनियमितता को बर्दाश्त न करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। इस कार्रवाई के दौरान कुछ ट्रक मालिकों से नोकझोंक भी हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed