फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   eid

ईद: कोरोना का अंत हो, अल्लाह से मांगेंगे दुआ

Thu, 13 May 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
eid
चित्रकूट। ईद का पर्व आज मनाया जाएगा। मुस्लिमों में ईद के पर्व को लेकर खुशी देखी जा रही है। कई परिवारों ने बाजार से एक दिन पहले खरीदारी कर ली है। जुमे के दिन ईद का पर्व होने से इस पर्व का महत्व और अधिक बढ़ गया है। रोजेदारों ने बताया कि कई साल बाद ऐसा मौका आया है कि जुमे के दिन ही ईद मनाई जाएगी। सभी मिलकर कोरोना गाइड लाइन का पालन कर इस महामारी से निजात दिलाने के लिए अल्लाह से दुआ मांगेेंगे।
विज्ञापन

ईद का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। शहर सहित मानिकपुर, राजापुर, मऊ व भरतकूप क्षेत्र में रहने वाले मुस्लिमों ने एक दिन पहले ईद का पर्व मनाने के लिए तैयारी की। खाद्य पदार्थों के साथ कपडे़ की भी खरीदारी की गई। हालांकि कोराना काल को देखते हुए सभी दूरी बनाकर बैठे रहे। शहर के हाफिज मुजिबुरर्हमान ने बताया कि ईद का पर्व शुक्रवार को बनाया जाएगा। कोरोना काल के नियमों के तहत मस्जिद में नमाज पढ़ी जाएगी। घरों के अंदर ही रहकर ईद का पर्व मनाने के लिए उन्होेंने मुस्लिमों से अपील किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed