फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Educated and self-reliant women glory for the whole country

शिक्षित व आत्मनिर्भर नारी पूरे देश के लिए गौरव

Fri, 08 Mar 2019 11:34 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव शिक्षित व आत्मनिर्भर नारी पूरे देश के लिए गौरव
शिक्षित व आत्मनिर्भर नारी पूरे देश के लिए गौरव Published by: akhilesh अखिलेश यादव Updated Fri, 08 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
Educated and self-reliant women glory for the whole country
boli - फोटो : Amarujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले भर में नारी शक्ति का सम्मान कर इन्हें आगे बढ़ाने में पूरे समाज को मिलजुल कर काम करने पर जोर दिया गया। खासकर शिक्षित व आत्मनिर्भर नारी पूरे देश के लिए गौरव है। इस क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली नारी शक्ति प्रतीक महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। अमर उजाला 100 मिलीयन स्माइल्स अपराजिता कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की।

जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय की डा. गीता देवी महिला अध्ययन केंद्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश चंद्र दुबे ने किया। कहा भारतीय संस्कृति में महिलाओं का बहुत सम्मान किया जाता है। महिलाएं कभी भी कमजोर नहीं होती हैं। कार्यक्रम में डा. सरोज गुप्ता, जिला अस्पताल शिवरामपुर डा. रेनू श्रीवास्तव, गांव कनेक्शन फ ाउंडेशन लखनऊ की समीक्षा मिश्रा, डा. प्रमिला मिश्रा, डा. तृप्ति, अमिता त्रिपाठी, डा. रीना पांडेय, प्रीति मिश्रा, संध्या पांडेय, रमा सोनी व पीआरओ एसपी मिश्र आदि शिक्षक महिलाओं ने महिला शक्ति के बारे में विस्तार से बताया। संचालन संयोजिका डा. सुनीता श्रीवास्तव  ने किया। सभी ने अमर उजाला के नारी सम्मान की दिशा में चल रहे अपराजिता कार्यक्रम को सराहा।
विज्ञापन


शहर के पुरानी कोतवाली परिसर के पास महिला समाख्या के सम्मान कार्यक्रम में जिला प्रमुख किरन देवी ने कहा कि आज अपनी क्षमता के बल पर ही महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुष वर्ग के बराबरी में खड़ी हैं। रुचि सिंह ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में शिक्षा का प्रसार कम होने से महिलाओं पर अत्याचार होता है। कार्यक्रम में दो दर्जन महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला समाख्या के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के प्रतिनिधि चन्द्र प्रकाश खरे, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरेश चंद्र, प्रधान संघ की अध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed