चित्रकूट। कोतवाली अंतर्गत भुईहरी माफी गांव मेें ई रिक्शा सवार युवकों को गांव में दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे उनको गंभीर चोट आई हैं। मामले को लेकर घायल युवकों ने आरोप लगाया कि कोतवाली में दर्ज की गई रिपोर्ट में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके साथ मारपीट करने वाले तीनों युवकाें का नाम दर्ज नहीं किया गया।
भुईहरी माफी निवासी शिवसागर पुत्र जागेश्वर, अजीत सिंह पुत्र प्रेम चंद्र सिंह, फूलचंद्र पुत्र शीतल प्रसाद, दीपक कुमार पुत्र फूलचंद्र ने आरोप लगाया है कि 22 अगस्त शनिवार को वह लोग ई रिक्शा में सवार होकर अपने गांव पहुंचे तो रास्ते मेें पुरानी रंजिश को लेकर हेमंत यादव पुत्र राजाराम यादव, प्रेमनारायण यादव पुत्र शारदा प्रसाद, शिवशंकर सिंह पुत्र शारदा प्रसाद, रूपचंद्र यादव पुत्र धर्मराज यादव ने लाठी डंडे से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओें में मामला दर्ज नहीं किया। तीन अन्य के नाम भी रिपोर्ट में नहीं लिखी है। कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराकर इलाज कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों में एक युवक को पकड़ा गया है। अन्य की तलाश जारी है। उधर घायलों ने रविवार को बताया कि अन्य नामजद युवकों के परिजनों ने घर आकर मुकदमा लौटाने को कहा है। मुकदमा न वापस लेने पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया।