फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   E-rickshaw full of pilgrims collided with bike, one dead

बाइक से भिड़ा तीर्थयात्रियों से भरा ई-रिक्शा, एक की मौत

Sun, 20 Mar 2022 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw full of pilgrims collided with bike, one dead
चित्रकूट/मऊ/खोही। तीर्थयात्रियों को ले जा रहा एक ई-रिक्शा रामशैय्या के पास बाइक से भिड़ गया। हादसे में राजस्थान के एक तीर्थयात्री की मौत हो गई। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में 24 से अधिक लोग घायल हैं। तीन घायलों को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

हादसा-1:
भरतकूप के समीप लगभग नौ बजे यह सड़क हादसा हुआ। राजस्थान प्रांत के दर्जनों लोग भागवत कथा सुनने उद्यमिता संस्थान आए थे। कथा के तीसरे दिन रविवार सुबह बीकानेर के मोहनलाल (77) व पत्नी दुर्गा, नोखा के दामोदर लाल (66), सुनीता (30) पत्नी रामनिवास, शारदा देवी (65) पत्नी अनिल कुमार समेत लगभग आठ लोग ई-रिक्शा से भरतकूप मंदिर जा रहे थे। बाइक सवार दुगवा गांव के रोहित (20) पुत्र देवीदयाल, भाई ललित, मनसूदन (20) पुत्र शिवदयाल की बाइक, ई-रिक्शा से टकरा गई।
विज्ञापन

सभी लोग घायल हो गए। मोहनलाल की मौके पर मौत होने से शोक छा गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इन्हें चिकित्सा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मोहनलाल समाजसेवी थे, इनके तीन पुत्र, दो पुत्रियां हैं। डाक्टरों ने घायल रोहित, अंशू, मनसूदन की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर किया है।
हादसा-2:
मऊ कस्बे में रात्रि करीब तीन बजे हादसा हुआ। बताया गया कि मध्य प्रदेश के सागर जिले में दमोह के सकोह गांव निवासी उत्तम (60) बोलेरो से अपनी बहन फुलिया की अस्थियां विसर्जित करने प्रयागराज जा रहे थे। वाहन में दस लोग थे।
मऊ कस्बे के पास डिवाइडर से टकराकर बोलेरो पलट गया। उत्तम, भागवत पुत्र गरीवा, दरबारी, जालम व वीरन समेत दस लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां उत्तम को गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया।
हादसा-3:
सीतापुर के जयपुरिया गांव का अंशू (16) पुत्र अरुण दुबे पैदल कहीं जा रहा था। उसके साथ उसका दोस्त भी था। अचानक एक बाइक तेजी से आई और उसने अंशू को चपेट में ले लिया।

अंशू गंभीर घायल हो गया, उसका दोस्त बाल-बाल बचा। बाइक सवार युवक हादसे के बाद भाग निकला। इधर, सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अंशू को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed