{"_id":"650600145aad245f2d0046d4","slug":"dumplings-made-by-mixing-manure-instead-of-gram-flour-six-fall-ill-chitrakutt-news-c-12-knp1024-406441-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बेसन की जगह खाद मिलाकर बनाई पकौड़ी, छह बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बेसन की जगह खाद मिलाकर बनाई पकौड़ी, छह बीमार
Sun, 17 Sep 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। पकौड़ी खाने से एक ही परिवार के छह लोग बीमार हो गए। परिजनों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी की हालत में सुधार है। परिजनों ने बताया कि गलती से पकौड़ी बनाते समय घर में रखी खाद को बेसन में मिला दिया गया।
बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के नौबस्ता निवासी सत्यनारायण ने बताया कि शुक्रवार की शाम को उसकी पुत्री कुसुम ने घर पर पकौड़ी बनाई। जिसे राधा (25), बृजेश (18), योगेश (30), सुमन (26) व कुसुम (22) ने खाया।
इसके थोड़ी देर बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सत्यनारायण ने बताया कि पकौड़ी बनाते बेसन में खाद मिल गई थी। उन्होंने बताया कि बेसन और खाद वाले डिब्बे एक जैसे थे। लालटेन की धीमी रोशनी के कारण समझ में नहीं आया। गलती से बेसन की जगह खाद मिल गई थी। अभी भी बीमार लोगों की हालत खराब है।