{"_id":"585d6f4b4f1c1b1917e3a268","slug":"dumper-collision-student-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
Updated Sat, 24 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
छात्र की मौत के बाद बैठे गमगीन परिजन।
- फोटो : amarujala
शुक्रवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के कसहाई मार्ग पर अनियंत्रित गिट्टी लदे डंपर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। दुर्घटना होते ही चालक डंपर लेकर भागा लेकिन कुछ दूर जाकर वाहन खड़ा कर भाग निकला। मृतक कक्षा आठ का छात्र था। अरुण ने हेलमेट नहीं पहना था जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें लगीं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मजरा मुलायमनगर कसहाई निवासी अरुण कुमार (18) पुत्र राजेश कुमार शुक्रवार दोपहर बाइक से प्रधानपति रामसजीवन के घर राशन कार्ड लेने जा रहा था। जैसे ही वह कसहाई मोड़ पर पहुंचा तभी राजापुर की ओर जा रहे अनियंत्रित डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे बाइक चालक अरुण उछलकर सड़क पर गिरा और डंपर का पहिया उसे रौंदता हुआ निकल गया। दुर्घटना की जानकारी होते ही वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ दूर जाकर डंपर खड़ा कर चालक भी भाग निकला। इधर सूचना मिलने पर कोतवाली के एएसआई एनके यादव मय फोर्स पहुंचे और डंपर को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
बाइक चालक की मौत हो चुकी थी। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। मृतक शहर के ब्रह्मचर्य शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में कक्षा आठ का छात्र था। दो साल पहले उसकी मां का बीमारी के चलते निधन होने के बाद वह अपनी ताई के साथ रहता था। पिता मजदूरी करता है। इस घटना के बाद पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक इकलौता पुत्र था अब उसके एक पुत्री बची है।