फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dump planted in Ramghat, Pindand done to ancestors

रामघाट में लगाई डुबकी, पूर्वजों को किया पिंडदान

Wed, 20 Sep 2017 11:32 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Wed, 20 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Dump planted in Ramghat, Pindand done to ancestors
रामघाट में डुबकी लगाकर पूर्वजों को विदाई देते श्रद्धाुलजन। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
चित्रकूट। पितृ विसर्जनी अमावस्या में लाखों श्रद्धालुओं ने रामघाट में स्नान कर पूर्वजों को पिंडदान किया। इसके बाद भगवान कामतानाथ के दर्शन कर कामदगिरी की परिक्रमा लगाई। बुधवार को सुबह से शाम तक के बीच कई बार रिमझिम बारिश हुई लेकिन श्रद्धालुओं का जोश कम नहीं हुआ।

भगवान श्रीराम जब वनवास काल में चित्रकूट आए थे उस समय राजा दशरथ की मृत्यु का समाचार सुनकर धर्मनगरी में अपने पिता के लिए  पिंडदान किया था। जिसको लेकर आज भी परंपरा चली आ रही है। पितृ विसर्जनी अमावस्या में इस बार भी लाखों श्रद्धालु दूर-दूर से आकर धर्मनगरी में बने दशरथ घाट, रामघाट, भरतघाट में विधि विधान से पिंडदान किया। इसके बाद भगवान श्रीकामतानाथ के दर्शन कर पंचकोषी परिक्रमा लगाई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed