फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Driver dies in suspicious condition, charged with murder

Chitrakoot News: संदिग्ध हालत में चालक की मौत, हत्या का आरोप, पढ़ें पूरी खबरप

Tue, 11 Jul 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 11 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Driver dies in suspicious condition, charged with murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
चित्रकूट जिले में कर्वी के प्रयागराज मार्ग पर सड़्रक किनारे घायल अवस्था में युवक के पड़ा होने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान प्राइवेट वाहन चालक सत्तू रैकवार के रूप में परिजनों ने की है। मृतक की बहन ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक कुछ साल पहले सपा के पूर्व विधायक की गाड़ी भी चलाता था।
विज्ञापन


मुख्यालय स्थित पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी बहन मनोरमा ने बताया कि भाई सत्य नारायण रैकवार उर्फ सत्तू (५०) प्राइवेट वाहनों में चालक का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार को रोज की भांति काम करने के लिए प्रयागराज रोड की ओर गया था। देर शाम तक न आने पर खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार को सवेरे जानकारी हुई कि अस्पताल में अज्ञात युवक की मौत हो गई। वहां गए तो शव पोस्टमार्टम भेज दिया गया था। अस्पताल के कर्मियों ने इलाज का वीडियो दिखाया तो भाई के रूप में शिनाख्त हुई। चीखपुकार लगाते हुए पोस्टमार्टम आए। बताया गया कि दुर्घटना में घायल हुआ था। वीडियो देखने से प्रतीत होता है कि जमकर मारापीटा गया है। गले व हाथ में चोट के निशान हैं।
विज्ञापन


मृतक की बहन ने बताया कि ईंटामंडी स्थित कई दुकानदारों की गाडी समय समय पर चलाता था। पहले सपा के पूर्व विधायक वीर सिंह की गाडी भी चलाता था। आरोप लगाया कि किसी बात को लेकर मारपीट से मौत हुई है। बताया कि उन्हें घायल होने की कोई सूचना नहीं दी गई थी। ऐसे में मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के तीन पुत्र हैं। पत्नी की पहले मृत्यु हो चुकी है। कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed