{"_id":"5e03a2f68ebc3e879e199c99","slug":"driver-dies-due-to-taping-chitrakutt-news-knp534406337","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेपों पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेपों पलटने से चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। शहर के सिविल लाइंस मार्ग पर लड़ रहे बंदरों को बचाने में अनियंत्रित टेंपो पलट गई। जिसमें दबने से चालक की मौत हो गई। टेंपो में कोई सवारी मौजूद नहीं थी। बताया गया कि टेंपो रुकते ही एक बंदर स्टेरिंग के पास पहुंचा तो डरे चालक का नियंत्रण बिगड़ गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग के सिविल लाइंस मार्ग पर बुधवार की सुबह सेेमरिया चरणदासी गांव का ओमप्रकाश उर्फ राजा (35) पुत्र बालगोविंद कोटार्य टेंपो लेकर मुख्यालय से सरैया जा रहा था। रास्ते में बंदर के सामने आने से बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन घायल दशा में चालक को जिला अस्पताल ले गए। जहां उसकी मृत्यु हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक गांव का चौकीदार था। वाहन और चौकीदारी के जरिए परिवार का भरण-पोषण करता था। पत्नी नथिया, तीन पुत्र व दो पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई पुरुषोत्तम की चार साल पूर्व दुर्घटना में मौत हो चुकी है।
युवक पेड़ से गिरा, मौत
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के दुबारी गांव का संदीप पुत्र रामरतन पेड़ से गिरने से घायल हो गया। जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन बगैर पोस्टमार्टम शव घर ले गए हैं।
विज्ञापन
सटरिंग गिरी मजदूर घायल
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के अगरहुंणा गांव का रवि पुत्र द्वारिका प्रसाद, दद्दू पुत्र शंकर दयाल व दो अज्ञात पुरानी बाजार स्थित घर की स्टरिंग गिरने से दबकर घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।