{"_id":"58f4f7d74f1c1b1b74471932","slug":"drinking-water-crisis-on-pilgrimage-to-pilgrims","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थयात्रियों की आफत परिक्रमा मार्ग पर पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थयात्रियों की आफत परिक्रमा मार्ग पर पेयजल संकट
Updated Mon, 17 Apr 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
सल्ट तहसील के प्रेमनगर में हैंडपंप से पानी भरते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोही(चित्रकूट)। धर्मनगरी की कामदगिरी पंचकोशी परिक्रमा में गर्मी आते ही पेयजल संकट गहराने लगा है। जिससे परिक्रमा करने वाले यात्री दुकानों से पानी खरीदकर पी रहे हैं। परिक्रमा मार्ग में लगे हैंडपंप खराब है। इसके साथ ही लगी पाइप लाइनों सप्ताह में दो से तीन दिन ही पानी की सप्लाई की जाती है। वाटर कूलर शो-पीस बने हुए हैं और पानी की टंकी में कभीकभार पानी आता है तो तीर्थयात्रियों को गरम पानी पीने को मजबूर होना पड़ता है।
फोटो- 17 सीकेटीपी-5 में- परिक्रमा मार्ग पर लक्ष्मण पहाड़ी के पास लगा खराब हैंडपंप
केस नं-1- लक्ष्मण पहाड़ी के पास लगा हैंडपंप खराब है। इस स्थान पर कई महत्वपूर्ण मंदिर होने के कारण तीर्थ यात्री रुकते हैं। स्थानीय व्यापारी राजकुमार साहू ने बताया कि यह हैंडपंप पांच महीने पहले खराब हो गया था। जिसको देखने के लिए आज तक कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा।
--------------
फोटो- 17 सीकेटीपी- 6 में- सीताकुंड के पास शो-पीस बना वाटर कूलर।
केस नं- 2- इसी के आगे भरतमंदिर से खोही तक जल निगम ने एक वर्ष पहले तीन वाटर कूलर लगाया था। सभी में पानी नहीं है। वह सब खराब हो गए हैं। इस मामले में परिक्रमा मार्ग के पास रहने वाले गोपाल त्रिपाठी कहते है कि लगाए गए वाटर कूलर तीन माह के बाद खराब हो गए।
विज्ञापन
---------------
फोटो- 17 सीकेटीपी- 4 में- कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर खोही के पास स्थित टंकी
केस नं- 3 - तुलसी चौक से लेकर चौपड़ा मंदिर तक पानी की समस्या अधिक है। पाइप लाइन से पानी की सप्लाई न करने से लगाए गए नलों में पानी नहीं आता है। जिससे श्रद्धालु समेत स्थानीय लोग परेशान रहते हैं। सुरेश गुप्ता, बल्लू, गुप्ता, महंत जी, जितेंद्र मिश्रा, राजकिशोकर ने बताया कि जल संस्थान के अधिकारियों व कर्मचारियों को इस मामले जब बात की जाती है तो कई तरह की समस्या बताकर मामला टाल देते हैं।
-इनसेट
बोर कम होने से पानी की सप्लाई कम हुई
चित्रकूट। धर्मनगरी में जलसंस्थान के कार्यालय प्रभारी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पानी की सप्लाई के लिए दो ही बोर है। जिससे परिक्रमा समेत आस-पास के आधा दर्जन गांवों में पानी की सप्लाई की जाती है। जिनका बोर अधिक न होने से गर्मी आते ही पानी की सप्लाई कम हो जाती है। जिससे पानी की सप्लाई करने में परेशानी आ रही है। कई स्थानों पर बोर होने है। जब इन स्थानों पर बोर हो जाएगा तो पानी की सप्लाई होने लगेगी।