{"_id":"5e9f21c08ebc3e9082567550","slug":"drinking-water-crisis-in-rural-areas-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp5563683148","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में ग्रामीण क्षेत्रों में गहराने लगा पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में ग्रामीण क्षेत्रों में गहराने लगा पेयजल संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भौंरी(चित्रकूट)। ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप लाइन से पानी की सप्लाई के लिए नलकूपों व बांधों में बने इंटेकवेल में लगी विद्युत मोटर पुरानी होने से आए दिन खराब हो जाती है। इस साल भी गर्मी आते ही पानी का संकट शुरू हो गया है। भौंरी कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण पानी की समस्या से परेशान हैं।
गर्मी की शुरूआत होते ही पानी की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं। जिसमें पाठा क्षेत्र के गांव सहित कस्बों में समस्या अभी से शुरू हो गई है। नलकूपों में लगी विद्युत मोटर आयेदिन खराब हो जाती है। भाैंरी कस्बे में दो विद्युत मोटर लगी थी। जिसमें एक ही इस समय काम कर रही है। जिससे पानी की सप्लाई अच्छी तरह से नहीं हो पा रही है। कोलगदहिया गांव मेें भी पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया है। यही हाल मानिकपुर कस्बा सहित आसपास के गांवों में देखने को मिल रहा है। भौंरी गांव के रामलखन, अंकित केशरवानी, मनोज तिवारी, अखिलेश आदि ने बताया कि जब गर्मी की शुरूआत में यह हाल तो आगे समस्या खड़ी हो जाएगी। ग्रामीणों को चिंता सता रही है कि यही हाल रहा तो गर्मी में समस्या खड़ी हो जाएगी। जल संस्थान के अवर अभियंता आरएस मिश्र ने बताया कि जहां कहीं भी खराबी है वहां कर्मचारी लगाकर ठीक किया जा रहा है।
रात भर तड़पाती रही बिजली की आपूर्ति
चित्रकूट। आंधी पानी के बाद शहर में कई जगह पेड़ टूटे, कच्चे घरों की दीवारें ढही और टीन छप्पर उड़ गए। इसी आंधी में विद्युत पोल व तार टूटने से जिले के एक सैकड़ा गांव की बिजली आपूर्ति सोमवार से लेकर मंगलवार तक बाधित रही। शहर में भी यही हाल रहा। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए।