फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Drinking water crisis deepens in the villages of Manikpur area

Chitrakoot News: बेहतर शिक्षा देने में चित्रकूट को देश में आठवां स्थान

Thu, 15 May 2025 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in the villages of Manikpur area
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। आकांक्षी जिला के परिषदीय स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम, स्मार्ट स्कूल और बेहतर सुविधाएं बढ़ाकर छात्र-छात्राओं को पढ़ाई कराने पर देश के टॉप-10 जिलों में चित्रकूट शामिल हो गया है। बेहतर शिक्षा देने पर जिले को आठवां स्थान मिला है। यह जानकारी नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट में दी गई है। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बधाई दी। इसमें कहा कि चित्रकूट शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। बीएसए बीके शर्मा ने बताया कि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए ऑपरेशन कायाकल्प के तहत व्यापक अभियान चलाया गया है।.स्कूलों को न केवल आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया, बल्कि बच्चों की उपस्थिति भी बढ़ी है.। जिले में 1262 विद्यालय संचालित हैं। कायाकल्प कराए गए हर विद्यालय में बुनियादी सुविधाएं जैसे टॉयलेट, पेयजल, बेंच-डेस्क और डि जिटल शिक्षा के लिए स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की गई है। स्कूलों में बच्चे टैबलेट और स्मार्ट टीवी की मदद से पढ़ाई कर रहे हैं।

ग्रामीण इलाकों तक यह सुविधा पहुंच चुकी है। शिक्षक भी डिजिटल टेक्नोलॉजी से ट्रेनिंग लेकर बच्चों को बेहतर शिक्षा दे रहे हैं।
नीति आयोग की रैंकिंग में चित्रकूट जिले को शिक्षा के क्षेत्र में देश में आठवां स्थान मिला। इससे शिक्षकों सहित जिले के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed