{"_id":"8358cf893c485f4705c26b43420ba7cb","slug":"dont-underestimate-water-cricess-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पेयजल संकट को नजरंदाज न करें सेक्टर प्रभारी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पेयजल संकट को नजरंदाज न करें सेक्टर प्रभारी’
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Sat, 06 Jun 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक में जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव ने बताया कि बूथ कमेटियों के गठन का सत्तर फीसदी काम पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि सेक्टर प्रभारी बूथ के सदस्यों का मोबाइल नंबर ले लें और गठन में महिलाओं की भागीदारी रखी जाए। सेक्टर प्रभारी इलाकों में जाने पर पेयजल संकट को नजरंदाज न करें।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने सेक्टर प्रभारियों की समीक्षा की। बताया कि कुछ जगहों पर स्थलीय सत्यापन किया गया है। सेक्टर प्रभारी ऐसा काम करें, जिससे पार्टी के लोगों में आत्मविश्वास पैदा हो। पंचायत चुनाव की मतदाता सूचियों के बनाने का काम भी चल रहा है। कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर नए नामों को शामिल कराने और फर्जी नामों को हटवाने का काम भी करें। भइयालाल ने कहा कि इस समय कई जगहों पर पेयजल किल्लत की शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन
सेक्टर प्रभारी अपने इलाके में जाकर इस ओर भी ध्यान दें और समस्या मिलने पर निदान कराएं। बताया कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव ने कहा कि भीषण गर्मी में सेक्टर प्रभारियों ने बूथ कमेटी बनाने का जो काम किया है, उसकी सराहना की जानी चाहिए। सेक्टर प्रभारी को कोई दिक्कत हो तो वह उनसे बताए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, मो. गुलाब खां, नरेंद्र गुप्ता भोलानाथ खंगार, गुलाब चंद्र गुप्ता, गौरीशंकर मिश्रा, फराज खां, अफजल अली, सरिता यादव, संगीता सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन