फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Donation made six Mahadani

रक्तदान कर छह बने महादानी

Sun, 02 Oct 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sun, 02 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Donation made six Mahadani
रक्तदान करते डा.विवेक प्रताप सिंह और गोष्ठी में जानकारी देते सीएमएस डा. एनके गुप्ता। - फोटो : amarujala

अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से विश्व रक्तदान दिवस एक अक्टूबर को जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छह लोग रक्तदान कर महादानी बने। गांधी जयंती पर रविवार को भी शिविर का आयोजन होगा। जिसमें रक्तदान करने वालों से अपील की गई है कि इस नेक कार्य में जरूर पहुुंचे।

विज्ञापन


रक्तदान दिवस में पहले दिन छह लोगों ने महादान किया। जिसमें राजापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजापुर के डा. विवेक प्रताप सिंह, कपसेठी निवासी  उल्लास श्रीवास्तव, कालूपुर निवासी श्रीपाल, कर्वी निवासी अशोक कुमार सिंह, पुलिस लाइन निवासी मो. बसाह ने रक्तदान किया। शिविर में ब्लड बैंक के फार्मासिस्ट धर्मेेंद्र सिंह व लैब टेक्नीशियन विशाल कुमार ने रक्तदाताओं का हीमोग्लोबिन एवं ब्लड ग्रुप टेस्ट करके छह यूनिट ब्लड डोनेशन कराया।
विज्ञापन


शिविर मेें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एनके गुप्ता व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पायनियर्स क्लब के अध्यक्ष केशव शिवहरे आदि समाजसेवियों ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। ब्लड डोनेट करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed