फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Don't waste time, study online: DIOS

शुरु कराएं आनलाइन पढ़ाई

Mon, 13 Apr 2020 09:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Don't waste time, study online: DIOS
चित्रकूट। जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम ने जिले के राजकीय इंटर कालेजों, प्राइवेट व सहायता प्राप्त वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में लॉकडाउन अवधि में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के आदेश दिए हैं। शिक्षक व्हाट्स एप के माध्यम से ऑडियो, वीडियो व स्क्रीन शेयरिंग कर पढ़ाने का कार्य करें, होमवर्क भी दिया जाए।
विज्ञापन

कंप्यूटर या लैपटॉप पर व्हाट्स एप चलाया जा सकता है। जिसके लिए मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से वाटशाप डाउन लोड करे। समस्त शिक्षक व विद्यार्थी व्हाट्स एप पर एकाउंट बना ले। शिक्षक उसमें ग्रुप बनाकर पर पाठन सामग्री बना दे। पाठ का ऑडियो बनाकर ग्रुुप में प्रतिदिन पोस्ट करे। छात्रों को होमवर्क दें। मूल्यांकन करते हुए विद्यार्थियों की जिज्ञासा समाधान करें। जूम एप के माध्यम से भी समय पर कक्षाएं संचालित करने की सुविधाएं है। शिक्षक इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउन लोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

बिना पूरी परीक्षा दिए 25 हजार छात्र पास
चित्रकूट। जिले के इंटर कालेजों में पढ़ने वाले कक्षा 9 व 11 के सभी छात्र-छात्राओं को बिना पूरी परीक्षा के ही प्रदेश सरकार के आदेश पर पास कर दिया गया है। जिले के 25 हजार 423 छात्र छात्राओं को पास करने के आदेश जारी हो चुके हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम ने बताया कि इस साल कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अब शेष परीक्षा को पूरी कराना संभव नहीं है। जिसको देखते हुए छात्र-छात्राओं के हित को देखते हुए सभी को पास कर दिया गया है। बताया कि जिले में क क्षा 9 में 15 हजार 378 छात्र छात्रा हैं। कक्षा 11 में 10 हजार 45 छात्र-छात्राएं हैं। जिनको प्रदेश सरकार के निर्देश पर इस बार इन सभी छात्र छात्राओं को पास कर दिया गया है। उन्होेंने बताया कि कक्षा 6 से लेकर आठ तक के छात्र-छात्राओं को भी पास कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed