{"_id":"57433a394f1c1bae706909d0","slug":"docait-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबोचा गया इनामी डाकू नवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबोचा गया इनामी डाकू नवल
अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Mon, 23 May 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
docait naval
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाकू बबुली कोल गैंग की कांबिंग में जुटी पुलिस की टीम ने सोमवार को पांच हजार के इनामी डाकू नवल किशोर को पकड़ लिया। बाकी गैंग की तलाश एसपी के नेतृत्व में सोमवार को जारी रही।
गौरतलब है कि रविवार की शाम को मारकुंडी थाना क्षेत्र के सोसायटी कोलान के भवानीखेड़ा जंगल में पुलिस की डाकू बबुली कोल गैंग से मुठभेड़ हुई थी।
लगभग आधे घंटे तक गोली चलने के बाद गैंग के पैर उखड़े और भाग खड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके से रायफल समेत भारी मात्रा में सामान बरामद किया था। इसके बाद रात भर पुलिस टीमें जंगल में भागे गैंग को ढूंढती रहीं। सोमवार की सुबह करौंहा के पास जंगल में पुलिस ने भाटाकोलान बहिलपुरवा निवासी नवल किशोर पुत्र रजुआ को दबोच लिया।
मारकुंडी थानाध्यक्ष साजिद खान ने बताया कि नवल पर पांच हजार का इनाम घोषित है। इस पर बहिलपुरवा,मानिकपुर, कोतवाली क्षेत्र में मारपीट, धमकी देने और पुलिस मुठभेड़ के लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं। एसपी केके चौधरी ने बताया कि भागे गैंग की तलाश में दो पुलिस टीमें लगातार पाठा क्षेत्र के जंगलों में कांबिंग कर रहीं हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने बताया कि बरामद रायफल तो पकड़े गए डाकू नवल की है। जो गैंग सरगना ने उसे दे रखी थी।
रविवार को ही इसकी संभावना थी कि पुलिस की गोली जरूर किसी डाकू को लगी है। सोमवार को नवल ने पुष्टि की है कि गोली डाकू लवलेश के पैर में लगी है।
जिसे साथी इलाज कराने के लिए गुप्त स्थान पर ले गए हैं। पुलिस टीमें सादे वेश में भी जंगल के आसपास आने जाने वाले रास्ते पर नजर रख रही है। टीम का कहन है कि गोली लगी है तो कहीं न कहीं इलाज के लिए रूकेंगे। जल्द ही डाकुओं को पकड़ कर इलाके को आतंक से मुक्त कराया जायेगा।