{"_id":"615f39f18ebc3e628f6cd8ee","slug":"dm-was-upset-after-seeing-the-mess-in-the-hospital-chitrakoot-news-knp6569357130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में गंदगी देख डीएम खफा हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में गंदगी देख डीएम खफा हुए
विज्ञापन
फोटो-5-जिला अस्पताल में गंदगी मिलने पर नाराजगी जाहिर करते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने गुरुवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अस्पताल के आसपास कूड़ा व गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके गुप्ता को सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। कहा कि रोगी कल्याण समिति से जिला अस्पताल के लिए डस्टबिन क्रय कर रखा जाए। साथ ही चेताया कि गंदगी मिलने पर संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल के प्रवेश द्वार से लेकर अस्पताल के चारों तरफ प्रकाश के लिए हाई मास्क लाइटें लगाईं जाएं। प्रवेश द्वार के सामने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से संचालित प्रेरणा कैंटीन को दूसरी जगह शिफ्ट कराया जाए। जिला अस्पताल के मुख्य गेट के आसपास से अतिक्रमण हटाने के लिए भी कहा।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा यादव तथा सफाई निरीक्षक केके शुक्ला को निर्देश दिए कि नगर पालिका परिषद कर्वी के मद से अस्पताल के मुख्य गेट की रंगाई पुताई, बोर्ड, मुख्य गेट से अंदर के रास्ता को स्लेप बनाकर ठीक कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कराकर अनुमोदन करा लें।
विज्ञापन
---