फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   DM releases alert about hurricane in Chitrakoot district

चित्रकूट जिले में तुफान को लेकर डीएम ने जारी किया अलर्ट

Mon, 07 May 2018 11:23 PM IST
chitrakoot
chitrakoot Updated Mon, 07 May 2018 11:23 PM IST
सार

जिले में एक बार फिर से 8 मई को आंधी और तूफान आने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
जिले में एक बार फिर से 8 मई को आंधी और तूफान आने की संभावना जताई गई है।

विस्तार

जिले में एक बार फिर से 8 मई को आंधी और तूफान आने की संभावना जताई गई है। जिसको लेकर जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने एलर्ट जारी करते हुए इस दिन सावधानी बर्तने की अपील की है। सभी स्कूल कालेज बंद रहने के निर्देश दिए है। हर तहसील स्तर एसडीएम ने भी लोगों को एलर्ट किया है।
विज्ञापन


 मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 8 मई को प्रदेश में तेज आंधी तूफान आ सकता है। जिसको देखते हुए जिलाधिकारी ने एलर्ट जारी करते लोगों से अपील किया कि रात के समय मकानों की छतों में न चढ़े। पेड़ व कच्चे मकान के नीचे न खडे़ हो। आंधी आते समय सुरक्षित स्थान पर अपने वाहन खडे़ कर दे। अपने जानवरों को भी सुरक्षित स्थान पर बांधे।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए है कि जिले के सभी स्कूल व कालेज 8 मई को बंद रहेंगे। स्कूल खोलने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डा जितेेंद्र सिंह व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मौमस विभाग द्वारा चेतावनी दी गई है कि 8 मई को आंधी तूफान आने की संभावना है। जिसको देखते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि 8 मई को जिले के समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व इंटर कालेजों का अवकाश रहेगा। राजापुर, मानिकपुर व मऊ प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम सुभाष यादव, राममूर्ति त्रिपाठी व दुर्गेश मिश्रा ने क्षेत्र में लेखपाल और राजस्व कर्मियों के अलावा पुलिस के माध्यम से संदेश दिया है कि सोमवार की रात से लेकर मंगलवार की शाम तक कच्चे घर व झोपड़ी वाले सावधान रहें। मवेशियों को खुला न छोड़े। स्कूल कालेज बच्चों को न भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed