{"_id":"5ee3aa0e8ebc3e42d8347d21","slug":"dm-meeting-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp5651641192","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, मंदाकिनी की सफाई पर प्रस्ताव देने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, मंदाकिनी की सफाई पर प्रस्ताव देने को कहा
विज्ञापन
फोटो-5- बैठक में निर्देश देते डीएम शेषमणि पांडेय
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट के डीएम शेषमणि पांडेय ने मंदाकिनी नदी के पुर्नजीवीकरण से संबंधित बैठक में कहा कि काम को प्राथमिकता से कराया जाए। कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में शुक्रवार को कहा कि लगातार कार्य की समीक्षा की जा रही है। अन्य कार्यों प्रस्ताव तैयार कर गंभीरतापूर्वक पूरा कराया जाए।
डीएम ने अधिशासी अभियंता सिंचाई प्रखंड प्रथम को निर्देश दिए की नदी में जो भी काम कराए जाने हैं उनका प्रस्ताव 20 जून तक दे दें। लगातार काम करा करि सिल्ट और बोरी निकालने का काम करवाएं। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देश दिए कि रामघाट की सफ ाई ढंग से नहीं हो रही है उसे कराएं। नालों की टैपिंग का काम होने पर की मांग के लिए पत्र भी भेजें।
अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड से कहा कि अमरावती के पास मंदाकिनी नदी में डैम बनाने का जो प्रस्ताव है उसमें कमेटी का गठन कर प्रस्ताव तैयार कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार, प्रभागीय वन अधिकारी कैलाश प्रकाश, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड बीबी सिंह, सिंचाई प्रखंड प्रथम आशुतोष कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अमर उजाला ने मंदाकिनी नदी के प्रदुषण को लेकर कई बार खबरें प्रकाशित की हैं। बृहस्पतिवार को ही मंदाकिनी नदी से लाखों बोरी निकालने में दस लाख रुपये खर्च के बाद भी लगातार बोरी निकलने की भी खबर छापी थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने इसे संज्ञान में लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।