{"_id":"6591b9bb0428b9f3760e7592","slug":"dm-expressed-displeasure-over-paddy-procurement-situation-not-being-good-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-3990-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: धान खरीद की स्थिति ठीक न होने पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: धान खरीद की स्थिति ठीक न होने पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद ने धान क्रय की स्थिति के संबंध में संबंधित अधिकारियों व मिल मालिकों के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि ठंड में किसानों को परेशानी से बचाने के लिए उपाय किए जाएं। खरीद की स्थिति ठीक न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। इसे बढ़ाने के उपाय करने के लिए निर्देश दिए हैं।
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश कुमार झा ने बताया कि जनपद में 14 धान क्रय केंद्र संचालित है। जिनके माध्यम से 492 किसानों से अब तक 24642 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। डीएफएमओ ने बताया कि अब तक 2432 किसानों ने पंजीकरण कराया है। जिसके सापेक्ष 2167 किसानों का सत्यापन कार्य पूर्ण हो चुका है।
डीएम ने सभी उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि तहसील में लेखपालों के माध्यम से पंजीकरण बढ़ायें। धान खरीद की स्थिति की नियमित समीक्षा करें। पिछले वर्ष के सापेक्ष कम धान खरीद होने के संबंध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि सभी राइस मिलर्स को अनुबंध नहीं किया गया है और एडवांस लाट सीएमआर न भेजने के कारण केंद्रों से धान नहीं उठ रहा है। एफसीआइ डिपो में चावल में अधिक नमी होने के कारण फेल हो रहा है।
विज्ञापन
पीसीएफ के धान क्रय केंद्रों पर अब तक कम धान खरीद होने पर उन्होंने जिला प्रबंधक एवं एआर कोआपरेटिव को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि इसमें तेजी लायें। मिलर्स से एग्रीमेंट कराकर चावल भेजें। धान खरीद वास्तविक किसानों से हो। कहीं भी शिकायत मिलने पर संबंधित केंद्र प्रभारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। खरीद कार्य तेजी से करते हुए लक्ष्य प्राप्ति करें। बैठक में संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।