फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   DM checks food of patients in Chitrakoot

चित्रकूट में डीएम ने मरीजों के भोजन की जांच की

Tue, 25 Aug 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
DM checks food of patients in Chitrakoot
फोटो- -16- कोविड़ सेंटर में मरीजों को बांटे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जानकारी लेते डीएम शेषमणि पांड? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने मंगलवार को सीडीओ व सीएमओ के साथ कोरोना हॉस्पिटल एल टू फैसिलिटी सेंटर खोह में भर्ती मरीजों को वितरण किए जाने वाले भोजन की जांच पड़ताल की। दवाओं के वितरण व समय से डोज दिए जाने के बारे में मौजूद कर्मचारियों से बातचीत की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि जो मरीज होम क्वारंटाइन है उनके भी उपचार की व्यवस्था कराएं। इसके लिए अलग से चिकित्सकों को नियुक्त कर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए और संक्त्रस्मित मरीजों को सावधानी के बारे में भी बताएं। मानिकपुर, मऊ, पहाड़ी क्षेत्र में सर्विलांस का कार्यक्त्रस्म कम हुआ है। इसे बढ़ाते हुए सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी के मरीजों को चिन्हित कर शत प्रतिशत टेस्ट हों। कोविड हॉस्पिटल पर भर्ती रोगियों को दिए जा रहे हैं भोजन व खाद्य सामग्री का सैंपल प्रत्येक दिन खाद्य सुरक्षा अधिकारी से परीक्षण कराएं। हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सैनिटाइज आदि सभी व्यवस्थाएं सही रहें।
विज्ञापन

कोविड हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों की देखरेख व खानपान की अच्छी व्यवस्था रहे। समय से दवाओं को खिलाएं। सभी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारी प्रापर तरीके से पीपीई किट पहनकर वार्डों पर प्रवेश करें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार ,उप जिलाधिकारी कर्वी रामप्रकाश, अपर उप जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला, सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed