{"_id":"6511ce176abf6846660ea60e","slug":"dm-cdo-team-will-work-mp-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-1874-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम, सीडीओ की टीम करेंगी कार्य:सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम, सीडीओ की टीम करेंगी कार्य:सांसद
Mon, 25 Sep 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। भारत सरकार से चयनित आकांक्षात्मक विकासखंड रामनगर को विकसित ब्लाॅक बनाने के लिए चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि ब्लॉक के विकास के लिए डीएम व सीडीओ की टीम कार्य करेगी। प्रधानमंत्री ने मंडल के जनपद बांदा के दो व चित्रकूट के एक विकासखंड को लिया है। इसमें पांच विभाग कार्य योजना बनाएंगें। उन्होंने कहा कि हर न्याय पंचायत में एक हाईस्कूल बनाया जाए।
सोमवार को ब्लाक रामनगर के सभागार में मुख्य अतिथि एवं सांसद ने कहा कि आयुष्मान भव योजना के तहत आशा, एएनएम व प्रधान सक्रिय होकर कार्य करें। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सपनों को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री कार्य कर रहे हैं। डीएम अभिषेक आनंद ने कहा कि अधिकारी स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सामाजिक व मूलभूत सुविधाओं पर सुधार किए जाने का प्रयास करें। इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार सहयोग कर रही है। इस मौके पर डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख गंगाधर मिश्र, सीडीओ अमृतपाल कौर, एसडीएम राकेश पाठक, जिला विकास अधिकारी राजकुमार त्रिपाठी, डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र आदि रहे।