फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   DM angry over the negligence of assistant consolidation officers

Chitrakoot News: सहायक चकबंदी अधिकारियों की लापरवाही पर डीएम नाराज

Mon, 09 Dec 2024 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
DM angry over the negligence of assistant consolidation officers
चित्रकूट। जिलाधिकारी ने चकबंदी कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पूछे गए सवालों का सही जवाब न देने पर एवं कार्य में संतोषजनक प्रगति न मिलने पर सहायक चकबंदी अधिकारी लईक अहमद पर कार्रवाई के लिए चकबंदी आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। चकबंदी कार्यों में लापरवाही बरतने पर अमित सिंह, मोहित कुमार, अशोक कुमार का माह दिसम्बर का वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक व उप संचालक चकबंदी राजेश प्रसाद व बंदोबस्त अधिकारी मनोहर लाल ने जिले में चल रहे चकबंदी कार्य एवं ग्राम चौपाल में आने वाले मामलों का डीएम शिवशरणप्पा जीएन को ब्यौरा दिया। डीएम ने ग्राम चौपालों में आ रही चकबंदी मामलों की शिकायतों एवं मऊ तहसील के समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए सहायक चकबंदी अधिकारी लईक अहमद, सुरेंद्र कुमार व जगरूप वर्मा को जमकर फटकार लगाई। साथ ही सहायक चकबंदी अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव व कैलाशनाथ सिंह को कड़ी चेतावनी दी। त्रुटिपूर्ण रिपोर्ट तैयार करने पर लेखपाल संजीत कुमार को निलंबित करने के लिए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को निर्देशित किया इस मौके पर सभी चकबंदी अधिकारी, सहायक चकबंदी अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed