फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Diwali preparations begin; ghats to be illuminated with 7 million earthen lamps.

Chitrakoot News: दिवाली की तैयारी शुरू, 70 लाख दीयों से रोशन होंगे घाट

Mon, 21 Sep 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Diwali preparations begin; ghats to be illuminated with 7 million earthen lamps.
फोटो 21 सीकेटीपी 24 चाक पर दीपक बनाता कुम्हार। संवाद
विज्ञापन

फोटो 21 सीकेटीपी 26 आग में पके दीपक को निकालती महिला। संवाद
-दो माह पहले ही चाक पर सजी दीपावली, मिट्टी के दिए बनाने पर जुटे कुम्हार
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। दिवाली अभी दो माह दूर है, पर धर्मनगरी में इसकी चमक अभी से दिखने लगी है। रामघाट के कुम्हारन मोहल्ला, खटकाना और द्वारिकापुरी में कुम्हारों ने दीये बनाने का काम शुरू कर दिया है। इस बार मंदाकिनी के घाट 70 लाख दीयों से जगमग होंगे।

दिवाली अमावस्या पर धर्मनगरी में 30 लाख से अधिक श्रद्धालु जुटते हैं। हर श्रद्धालु अपने हाथ में एक दिया लेकर आता है। रामघाट, कामदगिरि, सती अनुसूइया और गुप्त गोदावरी तक दीयों की लंबी कतार लगती है। इसके बाद देव दिवाली पर प्रशासन द्वारा लाखों दीये जलाए जाते हैं। घरों में जलने वाले दीये इसके अतिरिक्त होते हैं।
विज्ञापन

कुम्हारन मोहल्ला के लवलेश प्रजापति कहते हैं कि उनके लिए यही असली दिवाली है। उन्हें दो महीने दिन-रात एक करना होता है। वहीं, खटकाना के सुनील की चाक बारिश में भी नहीं रुक रही है। बारिश ने मिट्टी सुखाना मुश्किल कर दिया है, पर ऑर्डर पहले से आने लगे हैं। अभिलाष प्रजापति बताते हैं कि ट्रॉली मिट्टी का दाम 2000 से 3000 रुपये पार हो गया है। फिर भी मिट्टी के दीये की मांग आज भी कायम है, क्योंकि एलईडी लाइट घाट की आत्मा नहीं जला सकती। सुनीता और रेखा जैसी महिलाएं इस उद्योग की रीढ़ हैं। एक परिवार 10 हजार दीये बनाकर 25 से 30 हजार रुपये कमा लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed