फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dispute over the purchase of land in Manikpur

मानिकपुर में चल रहा भूमि खरीद फरोख्त पर विवाद

Tue, 04 Feb 2020 08:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Dispute over the purchase of land in Manikpur
मानिकपुर(चित्रकूट)। इन दिनों मानिकपुर में भूमि खरीद व इससे जुडे़ विवाद के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यहां तक कि मृतक को जिंदा दिखाकर उसके नाम का आईडी कार्ड बनवाकर उसकी भूमि बेच दी गई। इसके अलावा कीमती भूमि में लाखों करोड़ों रुपये स्टांप चोरी के मामले भी जिला प्रशासन के सामने आए हैं। कुछ मामले न्यायालय में विचाराधीन भी हैं लेकिन उसमें जबरन निर्माण जारी है।
विज्ञापन

मानिकपुर व इससे सटे क्षेत्र में विवादित भूमि या पुरानी बंजर पड़ी भूमि की लिखापढ़ी का मामला आयेदिन सामने आ रहा है। सरहट के झरी निवासी मृतक भोलवा की भूमि को कुछ लोगों ने साजिशन लाखों की स्टांप की चोरी कर खरीद लिया है। कस्बे के पास ही दो अन्य भूमि पर कुछ लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से कीमती भूमि को कौडियों के दाम पर अपने नाम करा लिया है। आरोप है कि इन भूमि के मालिक पहले तो स्टांप की लाखों रुपये की चोरी कर रहे हैं। इसके बाद लिखापढ़ी वाले से ज्यादा आसपास वाले स्थान पर कब्जा किया जा रहा है। जिसे लेकर आयेदिन विवाद हो रहे हैं।
विज्ञापन

इन मामलों में उपजिलाधिकारी संगम लाल ने बताया कि भूमि का क्रय विक्रय करने वालों की जानकारी की जा रही है। कुछ मामले उनके संज्ञान में आए हैं। जिसमें जांच के आदेश जारी हैं उनकी जांच चल रही है। मृतक को जिंदा दिखाना कागज तैयार करना व स्टांप चोरी समेत अन्य सभी पहलुओं पर जांच हो रही है । जिन मामलों में अदालती आदेश हैं उसमें कड़ाई से अदालत के आदेश की तामील कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed