फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Discussion on programs in BJP meeting

भाजपा की बैठक में कार्यक्रमों पर चर्चा

Fri, 20 May 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Discussion on programs in BJP meeting
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी की बैठक शहर के डाकबंगले में हुई। जिसमें आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने पहाड़ी कस्बे में सचिव के साथ मारपीट की घटना को लेकर भी मुद्दा उठाया। कहा कि युवा मोर्चा के पदाधिकारी को षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। इस मामले में पहल की जाए।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी देवेश कोरी ने कहा कि मोदी सरकार के संरक्षण में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि 30 मई से 15 जून तक जनसंवाद कार्यक्रम होगा। जिसमें बाइक यात्रा, बूथ संरचनात्मक विकास आदि कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

सांसद आरके पटेल ने कार्यकर्ताओं की समस्या सुनकर उनके निराकरण का कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की चल रही योजनाओं की जानकारी दें। इस मौके पर पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जिला महामंत्री आलोक पांडेय, जिलामंत्री प्रेमलाल वाल्मीकि, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हीरो मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, जगदीश गौतम, रामेंद्र गौतम, रामबाबू गुप्ता, राजेश्वरी देवी, सुशील द्विवेदी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed