फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   disarrangement of cleaning in shivrampur

शिवरामपुर में सफाई व्यवस्था ध्वस्त

Sun, 07 Jun 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट Updated Sun, 07 Jun 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
disarrangement of cleaning in shivrampur
कसबे में जगह-जगह गंदगी होने से लोग परेशान हैं। सफाई कर्मियों के न आने से नालियां बजबजा रही हैं और घरों के आगे कूड़े के ढेर लगे हैं। इसके चलते लोगों को संक्रामक बीमारियों का खतरा भी सता रहा है।
विज्ञापन


शिवरामपुर कसबे में लंबे समय से सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से उठने वाली बदबू से लोगों का जीना मुहाल है। हाल ये है कि जरा सी बारिश होने पर सड़कों और नालियों का गंदा पानी घरों में घुस जाता है। लोगों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था को लेकर प्रधान उदासीन हैं।
विज्ञापन


 सफाई कर्मी सिर्फ प्रधान के घर के आसपास सफाई करते हैं। वहीं पंचायत मित्र अवधेश कुमार ने बताया कि अभी तक तीन सफाई कर्मी थे। एक का ट्रांसफर हो गया। उन्होंने माना कि सफाई कर्मी अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाते। कहा कि प्रधान तो उसका फोन भी नहीं रिसीव करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्लेवालों में पनप रहा आक्रोश
कसबे में सफाई को लेकर लोगों में आक्रोश पनप रहा है। सबसे ज्यादा गंदगी वाले इलाकों स्टेशन रोड, मारवाड़ी मोहल्ला, दलित बस्ती और कसबे के अंदर के कुछ अन्य मोहल्लों में नालियां बजबजा रही हैं। मारवाड़ी मोहल्ले के कुंपर सिंह का कहना है कि सफाई कर्मी कभी नहीं आता है, इससे नालियां गंदगी से भरी हैं। सफाई न हुई तो बीमारियां फैलेंगी। स्टेशन रोड निवासी देवीदयाल, फूलचंद्र, परमात्माशरण, रमाशंकर, धुन्नू सिंह आदि ने कहा कि गंदा पानी सड़कों में भरा है। दलित बस्ती के पास रहने वाले चुन्नू, रमेश पटेल, सुखदेव आदि ने भी सफाई को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed