फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dharmanagari reaching the Golakta Saints' clan, 20 will get from CM

गौरक्षा संतों की टोली पहुंची धर्मनगरी,20 को सीएम से मिलेगी

Tue, 12 Sep 2017 10:43 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Tue, 12 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Dharmanagari reaching the Golakta Saints' clan, 20 will get from CM
गोरक्षा जनसंपर्क यात्रा में शामिल मथुरा वृंदावन और चित्रकूट के साधुसंतों की टोली। - फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। गोरक्षा के नाम पर सरकार व समाजसेवियों की पहल से निराश मथुरा के साधूसंतों की टोली सभी धार्मिक स्थलों की यात्रा कर जागरूकता फैला रही है। बुंदेलखंड की अन्ना प्रथा से लेकर गोरक्षा पर विशेष काम करने की जरूरत बताते हुए टीम के सदस्यों का कहना है कि भारत देश पहले सोने की चिड़िया इसी गोवंश पर आधारित आर्थिक सामाजिक व्यवस्था के कारण था। अब विदेशी संस्कृति व मांस मदिरा के अलावा बेरोजगारी व विदेशी खाद से भारत का भारी नुकसान हुआ है।

मथुरा से छह सितंबर को निकली गोरक्षा जनसंपर्क यात्रा के नायक सुरभि ग्लोबल नैतिक शिक्षा केंद्र मथुरा के स्वामी नारायण दास पूरी टीम के साथ मंगलवार को धर्मनगरी पहुंचे। जहां यात्रा का स्वागत कामदगिरी मुख्य द्वार के प्रमुख पुजारी मदनदास महराज ने किया। स्वामी नारायण दास ने बताया कि पूरे देश में गोरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम चल रहा है। केंद्र व प्रदेश की सरकारों से कोई मतलब नहीं है लेकिन इस कार्य में सबकी मदद की जरूरत है। 20 सितंबर को यात्रा लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पूरी जानकारी देगी।
विज्ञापन


जिसमें कई स्थानों पर गोशाला बनवाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। गोवंश आधारित व्यवस्था पर जोर दिया जाए तो आर्थ्क लाभ भी होता है। इसके बाद तीन मार्च 2018 से मथुरा से दिल्ली तक की पदयात्रा भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मुख्य द्वार पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गाय पालने में लोगाें को शर्म आती है जबकि घरों में कुत्ते पाले जा रहे हैं। हिंसा की परंपरा बढ़ गई है। कोई भी गोमांस अथवा अन्य जानवरों के मांस के व्यापार को बढ़ावा न दें। पहले के जमाने में बुलपावर(गाय-बैल मिलकर खेती व अन्य काम में मदद करते थे) व मैनपावर मिलकर देश समाज की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाते थे अब विदेशी तकनीक पर आदमी को आश्रित किया जा रहा है।  इस मौके पर मथुरा के गोपाल दास, कृपाशंकर, नत्थी लाल शर्मा, राधेश्याम, परशुराम, चंदन सिंह, राजवीर व शंकर आदि मौजूद रहे। यह यात्रा बुधवार को इलाहाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed