{"_id":"68f2ad698e38c7773208499c","slug":"dharmanagari-lamp-donation-fair-started-shining-devotees-started-gathering-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-122244-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: जगमगाने लगी धर्मनगरी दीपदान मेला शुरु जुटने लगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: जगमगाने लगी धर्मनगरी दीपदान मेला शुरु जुटने लगे श्रद्धालु
Sat, 18 Oct 2025 02:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-16- परिचय- दीपदान मेले में धर्मनगरी में शहर के पटेल तिराहे पर की गई आकर्षक सजावट। स
चित्रकूट। धर्मनगरी में लगने वाले पांच दिवसीय दीपावली मेला शुरु हो गया है। हर प्रमुख स्थान पर आकर्षक सजावट होने से धर्मनगरी क्षेत्र जगमाने लगी है। रामघाट से लेकर मठ-मंदिरों की भव्य सजावट की जा रही है। वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग स्थल से लेकर यात्रियों के सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। मेले के लिए ट्रेन चलाई गईं हैं।
धर्मनगरी में शासन के अनुसार पांच दिवसीय मेला 18 से 22 अक्तूबर तक चलेगा, लेकिन एक दिन पूर्व ही हजारों श्रद्धालुओं की टोली पैदल, बस व ट्रेन से पहुंचने लगीं हैं। इसके लिए यूपी- एमपी क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी संयुक्त रूप से मेला क्षेत्र में व्यवस्था करने में लगे हुए हैं। जगह -जगह बिजली के उपकरण लगने के साथ तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं । रामघाट की भी भव्य सजावट की जा रही है। इसके लिए लखनऊ, कानपुर सहित प्रयागराज से कारीगर बुलाए गए हैं।
मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था, सड़क की मरम्मत, बिजली की आपूर्ति,वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग स्थल सहित सड़कों की मरम्मत, सफाई, श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए व्यवस्था की जा रही है। मेला क्षेत्र की व्यवस्था के लिए डीएम शिवशरणप्पा, एसपी अरुण सिंह व सतना डीएम सतीश एस व एसपी हंसराज सिंह ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखी।
विज्ञापन
-- -- इनसेट
चप्पे चप्पे में सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे पुलिस
चित्रकूट। सुरक्षा के लिए यूपी क्षेत्र में 17 सीओ, 58 निरीक्षक, 245 पुरुष दरोगा, 15 महिला दरोगा, 895 पुरुष सिपाही और 128 महिला सिपाही तैनात रहे। इसी के साथ ही जल मार्ग की सुरक्षा भी पुख्ता किए जा रहे हैं। यहां पर एसडीआरएफ की एक टीम और बाढ़, पीएसी की दो प्लाटून लगाई जा रही है। नदी में किसी भी आपात स्थिति से निपटने लिए 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे। 15 ट्रैफिक दारोगा और 108 ट्रैफिक पुलिस लगाई गई है। एसपी ने बताया कि मेला के सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक दिन पहले ही पुलिस के जवान आ जाएंगे। उनके ठहरने व रुकने की व्यवस्था की जाए। (संवाद)
-- -इनसेट
बम निरोध दस्ता तैनात रहेगा
चित्रकूट। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रोकथाम के लिए एलआईयू के छह दरोगा और 36 सिपाही तैनात किए गए हैं। बम निरोध दस्ते की बीडीसी की एक टीम और डाग स्क्वॉड की तीन टीमें भी लगातार निगरानी रखेंगी। इसके अलावा तीन कंपनियों की पीएसी भी मेले में कानून व्यवस्था संभालेंगी।
-- -- इनसेट
कलाकारों के लिए तैयार किए जा रहे मंच
चित्रकूट। मेला क्षेत्र में बुंदेली कलाकार सहित प्रयागराज आकाशवाणी के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके लिए रामायण मेला सहित कई स्थानों में मंच तैयार किए जा रहे हैं। एमपी सीमा में भी मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग की जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी तथा तुलसी शोध संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम होगा।
-- -इनसेट
श्रद्धालु आने लगे
चित्रकूट। धर्मनगरी मेला श्रद्धालुओं का जमवाड़ा शुरू हो गया है। श्रद्धालु अपने साधन से धर्मनगरी पहुंचने लगे हैं। कई श्रद्धालु पैदल भी आ रहे है। झांसी से आए श्रद्धालु कमल सिंह ने बताया कि दिवाली मेला में हर साल धर्मनगरी आकर दीपदान करते हैं।