{"_id":"5fd7994e8ebc3e3b8a0c732d","slug":"devotees-take-a-dip-in-mandakini-on-somavati-amavasya-chitrakutt-news-knp599759443","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी
विज्ञापन
मंदाकिनी में डुबकी लगाने को रामघाट पहुंचे श्रद्धालु।
- फोटो : CHITRAKUTT
खोही (चित्रकूट)। सोमवती अमावस्या पर सर्द हवाओं के बीच लाखों श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचे। श्रद्धालुओं ने रामघाट पर मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई और भगवान कामतानाथ के दर्शन कर पंचकोसी परिक्रमा की। सुरक्षा की दृष्टि से मेला क्षेत्र में यूपी व एमपी क्षेत्र के अधिकारी व पुलिस बल तैनात रहे।
सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रामघाट में मंदाकिनी नदी में स्नान किया। इसके बाद भगवान कामतानाथ के दर्शन कर पंचकोसी परिक्रमा लगाई। धर्मनगरी के सुतीअनुसइया, जानकीकुंड, गुप्त गोदावरी व भरतकूप सहित अन्य तीर्थ स्थानों का दर्शन किया।
सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने पुत्र की दीर्घायु के लिए पीपल के पेड़ की विधि-विधान से पूजा की और पेड़ की 108 परिक्रमा लगाई। साथ ही पंडितों को भी दान दिया। अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए मेला क्षेत्र में यूपी व एमपी क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस बल तैनात रहा। डीएम शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन
आदेश के बाद भी नहीं जले अलाव
चित्रकूट। सर्दी को देखते हुए सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, इसलिए डीएम ने अलाव जलवाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद प्रमुख स्थानों पर अलाव नहीं जले। हालांकि तीर्थक्षेत्र के रामघाट व शहर के बस स्टैंड के पास अलाव जलते दिखे। किसानों के आंदोलन को देखते हुए रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।