फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   desh surakshit, pradesh mein kaanoon ka raaj : pankaj sinh

देश सुरक्षित, प्रदेश में कानून का राज : पंकज सिंह

Sat, 18 Jul 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
desh surakshit, pradesh mein kaanoon ka raaj : pankaj sinh
चित्रकूट। जिले की सदर विधानसभा चित्रकूट क्षेत्र में शनिवार को वर्चुअल सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं ने संगठन ही सेवा को मूल मंत्र बनाकर महामारी में लोगों की सेवा की है। केंद्र व प्रदेश सरकार मुफ्त में गेहूं, चावल और दाल बांटने का काम कर रही है। रक्षा क्षेत्र में मजबूती के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस लड़ाकू विमान खरीदे हैं। देश सुरक्षित है। प्रदेश में कानून का राज है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि आपदा काल में भाजपा सरकार ने सभी वर्गों की चिंता की है। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों और योजनाओं के अंत्योदयी क्रियान्वयन से जनता के जीवन में बदलाव आया है। लोनिवि राज्यमंत्री व सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि विपरीत समय में भी सरकार ने जनहित के काम किए हैं। सम्मेलन का संचालन महामंत्री आलोक पांडेय ने किया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, रमेश चंद्र द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, विधायक मानिकपुर आनंद शुक्ला, अशोक जाटव, पंकज अग्रवाल, देव त्रिपाठी, भोले सिंह, रणवीर सिंह चौहान, लवकुश चतुर्वेदी, दिनेश तिवारी, जय विजय सिंह, राघवेंद्र सिंह, राजेश जायसवाल, शिवशंकर सिंह, सुशील द्विवेदी, जय प्रकाश पांडेय, अर्पित जायसवाल, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी आदि भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed