{"_id":"b36237a46eede7fcf8d28f770084b516","slug":"deregulation-is-not-the-safety-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों की सुरक्षा में न हो ढील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों की सुरक्षा में न हो ढील
Deregulation is not the safety of
Updated Wed, 03 Feb 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी जोन आरके चतुर्वेदी ने बुधवार को ब्लॉक प्रमुख पद समेत आगामी दिनों में होने वाले एमएलसी के चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में बैठक की। उन्होंने पुलिस व्यवस्था तगड़ी रखने के साथ असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।
महानगरी एक्सप्रेस में मिले बम के बाद तीर्थक्षेत्र में जनता की सुरक्षा पर विशेष सतर्कता के लिए जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस बल करने को कहा। दस्यु समस्या से निपटने के लिए लगातार संभावित जंगल व अन्य स्थानों पर कांबिंग करने को कहा। स्टेशन व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस संदिग्धों की लगातार तलाशी अभियान से जांच की जाए।
उन्होंने कहा तीर्थक्षेत्र होने के कारण यहां में हर माह श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहता है। ट्रेन व बसों से लाखों यात्री आते-जातेे हैं। ऐसे में इन स्थानों पर संदिग्धों की नियमित जांच होनी चाहिए। हाल ही में होने वाले ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के दौरान कथित अपहरण, खरीद फरोख्त व धमकी जैसे मामले सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
इसके लिए पहले से तैयार रहें। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करें। इसी प्रकार एमएलसी चुनाव के दौरान भी सतर्कता रखें। हाल ही में डाकुओं की बढ़ती सक्रियता पर चिंता जताते हुए कहा कि किसी भी डकैत के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई में ढील नहीं होनी चाहिए। लगातार कांबिंग करें और ग्रामीणों की सुरक्षा का इंतजाम करें। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक आरडी चौरसिया, सीओ राजेश तिवारी, बैजनाथ, सत्येंद्र सिंह, कोतवाल रनवीर सिंह समेत सभी थाना-चौकी प्रभारी मौजूद थे।