{"_id":"61d48edb153aac3a59008c42","slug":"deputy-cm-inaugurated-57-roads-chitrakoot-news-knp6735567162","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम ने 57 सड़कों का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम ने 57 सड़कों का किया लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ से जिले की 57 सड़कों का लोकार्पण व 42 सड़कों का वर्चुअल शिलान्यास किया। एलईडी पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इसमें जिले के प्रतिनिधि सहित भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शहर के डाक बंगले में मंगलवार को वर्चुअल शुभारंभ के बाद सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि हर गांव व पुरवा में सड़कें बनाने का कार्य भाजपा सरकार मेें किया जा रहा है। जिससे आवागमन सुलभ हो सके। जिले की 57 सड़कों की लंबाई 168.675 किलोमीटर है। जिसकी लागत 12357.10 लाख रुपये है। जिसमेें देवांगना हवाई पट्टी मार्ग, उन्नाव बना पुर मार्ग, बरवारा, इटखरी सहित अन्य प्रमुख मार्ग हैं।
मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि पिछली सरकारों की अपेक्षा दोगुने से अधिक सड़कें बनाई गईं हैं। राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय लखनऊ में व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल रामनगर ब्लाक प्रमुख गंगाधर मिश्र, भाजपा नेता जगदीश गौतम, रामेंद्र गौतम, प्रेमलाल वाल्मीकि, रामसागर चतुर्वेदी सहित लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार जिले के कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
82 किलोमीटर सड़कों की 42 सड़कों का शिलान्यास
चित्रकूट। जिले की 42 सड़कों का शिलान्यास भी किया गया। जिसकी लंबाई 82.230 किलोमीटर व लागत 2710.88 लाख रुपये है। जिसमें प्रमुख रूप मानिकपुर कल्याणपुर होते हुए धारकुंडी आश्रम, इटवा, मारकुंडी मानिकपुर मार्ग, मवई कला संपर्क मार्ग, राजापुर बोडी पोखरी से अमानपुर मार्ग, सहित सदर विधानसभा चित्रकूट के लोहदा संपर्क मार्ग, भानपुर संपर्क पुर मार्ग, ग्राम पंचायत, सालिगपुर मार्ग है।
जिला मुख्यालय पहुंचना हुआ आसान
चित्रकूट। देवांगना हवाई पट्टी पहुंच मार्ग पर क्षेत्र के रूखमा बुर्जुग, कर्का पड़रिया, ददरी माफी, कैलहा, बड़ी मैड्यन, छोटी मडैंयान, लखनपुर, सपहा, खांच, नौबस्ता आदि गांव पड़ते है। अभी तक यहां के निवासियों को जिला मुख्यालय पहुंचने में परेशानी होती थी। सड़क खराब होने से समय भी बर्बाद होता था। लेकिन अब सड़क के चौड़ीकरण हो जाने से लोगों को फायदा होगा। (संवाद)