फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Deputy Chief Minister's convoy handed over memorandum

उपमुख्यमंत्री का काफिला रोक सौंपा ज्ञापन

Sat, 01 Apr 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sat, 01 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister's convoy handed over memorandum
केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली - फोटो : SELF
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के धर्मनगरी आने पर टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने उनका काफिला रोक कर ज्ञापन सौंपा व नारे बाजी भी की। उन्होंने जल्दी से जल्दी समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

 धर्मनगरी के उद्यमिता विद्यापीठ के गेट पर शनिवार को टीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने तो उप मुख्यमंत्री का काफिला ही रोक लिया। इससे सुरक्षाकर्मियों के हाथ पैर फूल गए। भाजपाई भी पसीने पसीने होकर काफिले को आगे बढ़वाने के लिए दौड़े। नारेबाजी कर प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि उन्हें जल्दी से जिले वार न्युक्ति दी जाए।  इसके बाद काफिला आगे रवाना हो गया। इस मौके पर  संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी नरेश कुमार, सचिन सिंह, राहुल मिश्रा, चंद्र भूषण, देवेन्द्र मोहन चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रांतीय रक्षक दल पीआरडी संगठन के जवानों ने पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि उनको भी होमगार्ड की तरह भत्ता दिया जाए। साथ ही अन्य समस्याओं का निदान किया जाए। इस मौके पर संगठन के अधिकारी  प्रेमी सिंह, अर्जुन सिंह खेंगर, शिवकन्या, रामकिशोर, श्रीराम, सुमन देवी, शिवकन्या, भागवती, रामसखी, शोभा, आदि मौजूद रहे। ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने जिलाध्यक्ष गौरी शंकर यादव व जिला मंत्री दिनेश सिंह पटेल के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर संजय कुमार, धरमवीर, गौरीशंकर यादव, जुगेश कुमार गर्ग आदि मौजूद रहे। इसके अलावा अनुदेशक संघ ने भी ज्ञापन सौंपकर स्थाई नौकरी दिलाने की मांग की। जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर यादव व जितेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed