{"_id":"66672a3c72d353b628079680","slug":"demonstration-of-sps-regarding-cancellation-of-neet-exam-results-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-107514-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: नीट परीक्षा परिणाम रद्द करने को लेकर सपाईयों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: नीट परीक्षा परिणाम रद्द करने को लेकर सपाईयों का प्रदर्शन
Mon, 10 Jun 2024 10:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 10 Jun 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। नीट की परीक्षा परिणाम को रद्द करने की मांग को लेकर लेकर समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम सौरभ यादव को दिया। आरोप लगाया कि परीक्षा में धांधली की गई है। इसकी सीबाईआई जांच कराई जाए।
सोमवार को प्रदर्शन के दौरान सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष रोहित यादव ने बताया कि मेडिकल की पढ़ाई के लिए प्रवेश परीक्षा मेें धांधली की गई है। जिसमें कई परीक्षार्थियों को एक साथ 100 प्रतिशत अंक दिए गए हैं। इससे स्पष्ट होता है कि नियमों को ताक में रखकर कर परीक्षा कराई गई है।
छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव अभिलाष यादव ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है, इससे सभी हताश हैं। ज्ञापन में कहा कि नीट की परीक्षा में धांधली की गई है। इससे युवा परीक्षा व्यवस्था में विश्वास खोने लगा है। छात्रों के भविष्य को देखते हुए सीबीआई जांच कराकर परीक्षा को रद्द किया जाए। इस मौके पर कोषाध्यक्ष संजय यादव, धनंजय यादव, शिवम, धीरज कुमार, अभिमन गुप्ता, अजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनसेट.................
नीट परीक्षा की जांच कराने की मांग
फोटो नंबर- 10-
चित्रकूट। नीट परीक्षा की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सौरभ यादव को सौंपा। सोमवार को प्रदर्शन के बाद सौंपे ज्ञापन में अभाविप के जिला संगठन मंत्री रामजी ने कहा कि नीट परीक्षा का जो परिणाम आया है उसमें कई परीक्षार्थियों के एक ही तरह के नंबर हैं। इसकी सीबीआई जांच कराई जाए। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक रोहित पांडेय, जिला सह संयोजक तेज प्रताप, नीतीश कुमार व राघव आदि मौजूद रहे। (संवाद)