फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Demonstration of angry farmers due to lack of electricity

Chitrakoot News: बिजली न मिलने से आक्रोशित किसानों का प्रदर्शन

Sun, 06 Aug 2023 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of angry farmers due to lack of electricity
पहाड़ी। विकास खंड पहाड़ी के भानपुर के किसानों ने बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर उप केंद्र पहाड़ी में प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि आए दिन बिजली की आपूर्ति बाधित रहती है। गोशाला के लिए बिजली कनेक्शन भी नहीं दिया जा रहा है, जबकि इसके लिए आवेदन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

शनिवार को भानपुर गांव के प्रधान शिवचरण अवस्थी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पहाड़ी उपकेंद्र प्रभारी अंबिका प्रसाद को दिए गए पत्र मेें कहा कि भानपुर गांव की बिजली 48 घंटे से नहीं है। आए दिन बिजली की आपूर्ति बंद रहती है। नलकूप न चलने से खेतों की सिंचाई भी नहीं हो पा रही है। दो दिनों से बिजली की आपूर्ति न होने से गांव में अंधेरा छाया रहता है। गोशाला के लिए बिजली का कनेक्शन देने के लिए आवेदन किया गया था। इसके बाद भी कनेक्शन नहीं किया गया। इस मौके पर सोनू गुप्ता, पन्नालाल, अमित कुमार, चुनबाद, अशोक, रामकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed