{"_id":"6123df7c8ebc3e7f4c6b4032","slug":"demonstration-by-closing-the-bullion-market-chitrakoot-news-knp6478219146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा बाजार बंद कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा बाजार बंद कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
एचयूआईडी के विरोध में दुकानें बंद कर प्रदर्शन करते जिले के सराफा व्यापारी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। ज्वैलरी पर हॉलमार्क अनिवार्य व ऐसा न करने पर अपराध श्रेणी में किए जाने के विरोध में सराफा व्यवसायियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे। मुख्यालय के कुबेर गंज में सराफा व्यापारियों ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के निर्णय को गलत बताते हुए इसकी अनिवार्यता खत्म कराने की मांग की है।
सोमवार को राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर जिला सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल की अगुवाई में सराफा व्यापारियों ने दुकानें बंद कर विरोध जताया है। प्रदर्शन के बाद सभा हुई। जिसमें अध्यक्ष ने कहा कि भारत सरकार ने ज्वैलरी पर हॉलमार्क अनिवार्य कर अपराध की श्रेणी में रखा गया है। जिससे छोटे व्यवसायियों को दिक्कतों का सामना करना पडे़गा। उपाध्यक्ष गोपीकिशन अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों पर यह नियम जबरन थोपा जा रहा है। इसका विरोध जारी रहेगा।
इस मौके पर रामविशाल सोनी, चन्द्रपाल सोनी, बालकृष्ण अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, रमेश सोनी, रोशन सोनी, लल्लू सोनी, सचिन सोनी, कामता, अर्पित अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, विनय सोनी, रामबाबू सोनी, पप्पू सोनी आदि मौजूद रहे।