फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Demonstration at the substation against power cuts

Chitrakoot News: बिजली कटौती के विरोध में उपकेंद्र पर प्रदर्शन

Sat, 24 Aug 2024 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at the substation against power cuts
चित्रकूट। रात में बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने उपकेंद्र लोढ़वारा पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि एक माह से रात होते ही गांव की बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। उपकेंद्र लोढवारा के अवर अभियंता सहित कर्मचारियों ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने उपकेंद्र के अंदर घुसकर तोड़फोड़ की। सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाई है।
विज्ञापन

गुरुवार की रात बंधोइन , बनकट गांव के ग्रामीणों ने बिजली कटौती करने के विरोध में उपकेंद्र लोढ़वारा में प्रदर्शन कर विरोध जताया। आरोप लगाया कि रात के समय उनके गांव की बिजली की कटौती की जाती है। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत भी कराया। इसके बाद सुधार नहीं हो रहा। उन्होंने उपकेंद्र में कोई तोड़फोड़ नहीं की है।
विज्ञापन

इस मामले में बिजली विभाग के अवर अभियता रंजीत, कर्मचारी राजकुमार व राजेंंद्र सिंह ने कोतवाली मेंं दी तहरीर में कहा कि गुरुवार की रात को बंधोईन गांव के ग्रामीण जबरन उपकेंद्र में घुस गए। इनमें से कई को पहचानते हैं। उन्होंने उप केंद्र में तोड़फोड़ किया। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed