फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Democracy fighters honored

Chitrakoot News: लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

Mon, 26 Jun 2023 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Democracy fighters honored
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में रविवार को लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान आपातकाल को लोकतंत्र का काला अध्याय करार देते हुए युवाओं को न्याय और सच्चाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित लोनिवि निरीक्षण गृह में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में लोकतंत्र रक्षक सेनानी रामप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि अत्याचार व अन्याय पर उतारू तानाशाह सरकार का विरोध करने पर उन लोगों को आपातकाल के समय जेल भेज दिया गया था। भारतीय लोकतंत्र में आपातकाल की घटना काले धब्बे के समान है। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों का उत्पीड़न किया जाता था। आपातकाल को लेकर तत्कालीन सरकार के खिलाफ लड़ाई देश की दूसरी आजादी की लड़ाई के समान थी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने कहा कि लोकतंत्र रक्षक सेनानियों से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में अपने नौ साल के कार्यकाल में भारत का गौरव दुनिया भर में बढ़ाया है। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश गौतम ने कहा कि लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का संघर्ष सभी को प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में लोकतंत्र रक्षक सेनानी रामप्रकाश द्विवेदी, भागीरथी गांधी, रामपाल त्रिपाठी आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, राजापुर नगर पंचायत चेयरमैन संजीव मिश्रा, रामबाबू गुप्ता, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, लवकुश चर्तुवेदी, भाजपा जिला महामंत्री अलोक पांडेय, अश्वनी अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed