फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Demand for laying railway line in Tulsi Tirtha area

Chitrakoot News: तुलसी तीर्थ क्षेत्र में रेल लाइन बिछाने की मांग

Thu, 06 Feb 2025 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Demand for laying railway line in Tulsi Tirtha area
चित्रकूट। गोस्वामी तुलसी दास की जन्मस्थली राजापुर क्षेत्र में रेलवे लाइन बिछाकर भरवारी रेलवे स्टेशन से जोड़ने की मांग की गई। गुरुवार को व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष शिवपूजन गुप्ता के नेतृत्व में राजापुर के व्यापारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन दिया। बताया कि राजापुर क्षेत्र में आजादी के समय से ही रेलवे लाइन बिछाने की मांग की जा रही है। एक बार रेलवे विभाग ने लाइन बिछाने के लिए सर्वेक्षण भी किया था। इसके बाद भी रेल लाइन बिछाई नहीं गई, जबकि राजापुर तीर्थ स्थान मेंं बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री राजापुर आते हैं।
विज्ञापन

डीएम को सौंपे ज्ञापन मेें कहा कि यदि राजापुर क्षेत्र में रेलवे लाइन बिछाकर भरवारी रेलवे स्टेशन से जोड़ दिया जाए तो यह स्थान सीधे अयोध्या तीर्थ स्थान जुड़ जाएगा। इस मौके पर पूर्व सभासद सतीश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed