फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Demand for action on objectionable post of district panchayat member

Chitrakoot News: जिला पंचायत सदस्य की आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई की मांग

Tue, 17 Dec 2024 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Demand for action on objectionable post of district panchayat member
चित्रकूट। जिला पंचायत सदस्य मीरा भारती की ओर से सोशल मीडिया पर डाली गई आपत्तिजनक पोस्ट से आक्रोशित सवर्ण आर्मी और अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय में जुलूस निकाला। तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य ने सोशल मीडिया पर एक वर्ग की महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस पर उनके खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था, लेकिन पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य को गिरफ्तार नहीं किया। उनकी शह पर पुलिस ने कुछ अन्य युवकों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि मीरा भारती के खिलाफ यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सभा के जिलाध्यक्ष शिवशंकर त्रिपाठी, राजेश कुमार, लवलेश सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed