फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Demand for action in the case of death of a teenager after being crushed in a thresher

Chitrakoot News: थ्रेसर में दबकर किशोरी की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग

Tue, 18 Mar 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demand for action in the case of death of a teenager after being crushed in a thresher
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर कस्बे के चहटा गांव के पास खेत में थ्रेसर पलटने से एक किशोरी की मौत हो गई। शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। घटना 13 मार्च की है, लेकिन परिजनों ने मंगलवार को ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने दफनाए गए शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए डीएम से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

चहटा निवासी रज्जय सिंह ने बताया कि 13 मार्च को वह परिजनों के साथ खेत में चने की फसल काट रहे थे। इसी बीच नोनवई निवासी पंकज सिंह के ट्रैक्टर में लगे थ्रेसर की चपेट में आकर उसकी बेटी खुशी देवी (13) की मौत हो गई। बिना पुलिस को सूचना दिए ही परिजनों ने शव को दफना दिया था। घटना के पांच दिन बाद खुशी के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि घटना के समय परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएम से अनुमति मांगी गई, थी लेकिन अभी तक नहीं मिली है। जिस कारण पोस्टमार्टम के लिए अभी नहीं भेजा जा सका। मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed