फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Deep relationship with the disputes of Manikpur Nagar Panchayat

मानिकपुर नगर पंचायत का विवादोें से गहरा रिश्ता

Wed, 08 Nov 2017 10:36 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Wed, 08 Nov 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Deep relationship with the disputes of Manikpur Nagar Panchayat
नगर पंचायत भवन मानिकपुर - फोटो : amarujala

विज्ञापन
चित्रकूट के  जिले में दो नगर पंचायत में पाठा क्षेत्र मानिकपुर की नगर पंचायत का गठन तो 1966 में हो गया था लेकिन इस क्षेत्र का दुर्भाग्य रहा है कि बहुत कम लोग ही अपना कार्यकाल बिना विवाद के पूरा कर पाए। पहले तो यहां प्रशासक बैठाए जाते थे लेकिन चुनावी प्रक्रिया 1989 से शुरू हुई। 28 साल की चुनावी प्रक्रिया के दौरान कई बार उलटफेर होता रहा।

मानिकपुर निवासी संतोष गुप्ता ने बताया कि नगर पंचायत का गठन तो 1966 में हो गया था लेकिन चुनावी प्रक्रिया नहीं होती थी। शासन प्रशासन व स्थानीय लोगाें की सहमति से इसका संचालन होता था। 1989 में पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामलाल बने थे। इसके बाद 1995 से 2000 तक सरला देवी अध्यक्ष बनीं। 2004 तक प्रेमचंद्र भारतीय अध्यक्ष रहे। अज्ञात कारण के चलते पूरा कार्यकाल नहीं हो सका तो 13 फरवरी 2004 से लेकर दो मार्च 2004 तक एसडीएम देवीदास प्रशासक रहे।
विज्ञापन


इसके बाद तीन मार्च 2004 से लेकर तीन फरवरी 2005 तक एसडीएम बसंता प्रशासक रहे। इसके बाद चार फरवरी 2005 से दो दिसंबर 2005 तक डिप्टी चेयरमैन गुलशेर अहमद को कार्यवाहक चेयरमैन बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 2005 से 2006 तक एसडीएम देवीदास फिर प्रशासक बने। 11 फरवरी 2006 से 14 नंवबर 2006 तक एसपी सिंह प्रशासक रहे फिर नए चुनाव हुए तो 2010 तक नत्थ्ूा कोल चेयरमैन चुने गए। दो दिसंबर 2011 से 20 दिसंबर 2011 तक एसडीएम राकेश शर्मा प्रशासक रहे। 21 दिसंबर 2011 से ईओ हासिम अली 10 जुलाई 2012 तक प्रशासक का भी काम देखते रहे। 12 जुलाई 2012 को ऊषादेवी चेयरमैन बनीं। जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया है। अब नए चुनाव के लिए 22 नवंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed