फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Death of farmer and laborer due to cold

ठंड से किसान और मजदूर की मौत

Tue, 26 Jan 2021 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Death of farmer and laborer due to cold
चित्रकूट/मानिकपुर। थाना अंतर्गत चुरेह केशरूवा गांव के मजरा सुखरामपुर में खेत की रखवाली कर रहे किसान को ठंड लग गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके अलावा पहाड़ी थाना अंतर्गत पथरामानी गांव में भी ठंड लगने से एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

चुरेह केशरूवा मजरा सुखरामपुर निवासी लक्ष्मी प्रसाद रैदास (55) अन्ना मवेशियों से फसल को बचाने के लिए रविवार रात को खेत की रखवाली कर रहे थे। तभी अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई, साथ में मौजूद नाती अनिल ने मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

परिजनों ने आनन फानन किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। घटना के बाद से पत्नी बच्ची देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। किसान के तीन पुत्र व एक पुत्री है, जिसकी शादी हो गई है। किसान के पास दस बीघा जमीन है। पुत्र द्वारिका ने बताया कि मामले की जानकारी के लिए लेखपाल घर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया ने बताया कि परिजनों ने ठंड लगने से मौत का कारण बताया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी जानकारी दी गई है।
इसके अलावा पहाड़ी थाना अंतर्गत पथरामानी गांव निवासी मजदूर रामजीत यादव (30) की रविवार शाम को अचानक तबियत खराब हो गई। पत्नी उमादेवी ने बताया कि घर लौटते ही पति ने ठंड लगने की बात कही थी, फिर आग तापने के बाद भोजन किया।

रात को ज्यादा तबियत खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से डाक्टरों ने रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन सतना के अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। सोमवार को परिजनों ने गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रामजीत के दो पुत्र व एक पुत्री है। पहाड़ी थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि ठंड लगने से मौत होने की किसी भी ग्रामीण ने जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed