{"_id":"65c91c8a1f4e8697060dd171","slug":"death-anniversary-of-pandit-deendayal-upadhyay-celebrated-in-dri-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-104910-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: डीआरआई में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: डीआरआई में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 56 वीं पुण्यतिथि दीनदयाल पार्क उद्यमिता विद्यापीठ चित्रकूट में मनाई गई।
संस्थान के विविध प्रकल्प गुरुकुल संकुल, उद्यमिता विद्यापीठ, सुरेंद्रपॉल ग्रामोदय विद्यालय, आरोग्यधाम, आईटीआई व खादी ग्रामोद्योग आयोग प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षणार्थी सहित कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने प्रकल्पों में दीनदयाल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि व्यक्ति की समग्र जरूरतों का मूल्यांकन किए बिना कोई भी विचार भारत के विकास के अनुकूल नहीं होगा।
विज्ञापन
उन्होंने भारतीयता के अनुकूल पूर्ण भारतीय चिन्तन के रूप में एकात्म मानववाद का दर्शन प्रस्तुत किया। सामूहिक कार्यक्रम के रूप में पंडित दीनदयाल पार्क उद्यमिता परिसर में स्थापित लगभग 15 फिट ऊंची प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संस्थान के सभी महिला पुरुष कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।